नवागत डीएम पीएन सिंह ने कार्यभार संभाला, किसान नेताओं ने किया स्वागत

प्रशासनिक फेरबदल के बाद बुधवार को आगरा के नवागत डीएम पीएन सिंह ने कार्यभार संभाल लिया। जनपद का दायित्व संभालते ही उनके पास किसान पहुंचे और उनका स्वागत किया। डीएम पीएन सिंह लखनऊ में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।


आईएएस 2007 बैच के पीएन सिंह ने बुधवार को आगरा कलक्ट्रेट के कोषागार में जिलाधिकारी पद का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान डीएम एनजी रवि कुमार के स्थानातंरण के बाद पीएन सिंह ने कार्यभार संभाला है। आईएएस पीएन सिंह बिहार से संबंध रखते हैं। इससे पूर्व वह लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे।